Motihari News: हड़ताल खत्म: रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी सेवा
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: रक्सौल,एक संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल सहित अर्बन पीएचसी और एडिशनल पीएचसी में पिछले पांच दिनों से ठप पड़ी ओपीडी सेवा मंगलवार से पुन: बहाल हो गई। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता में सहमति बनने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। ओपीडी खुलते ही इलाज के लिए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह से ही पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के चेंबर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन ने बताया कि ओपीडी सेवा शुरू होते ही पहले दिन 400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उनका इलाज व नि:शुल्क जांच की गई। इस दौरान ओपीडी में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.