मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत गुरहनवा चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से बनायी गयी झोपड़ी व रखे गये गुमटी को प्रशासन द्वारा मंगलवार को हटा दिया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर ढाका राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से निर्माण किये गये तीन झोपड़ी, दो गुमटी व कुछ घरों के छज्जा को हटाया गया। सड़क की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने को लेकर ग्रामीण द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां आवेदन दिया गया था, जिसपर सुनवाई के बाद अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिया गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल सहित जिला से आये बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...