मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: सिकरहना। हज दफ्तर ढाका के तत्वाधान में इस साल हज कर लौटे हज यात्री के मिलन समारोह व अगले साल हज पर जानेवाले यात्रियों की तैयारियों के मद्देनजर हज बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को ढाका में आयोजित किया गया है। इस समारोह में इस साल हज से लौटे यात्रियों का स्वागत किया जायेगा। हज से लौटे हाजी इस साल हज पर जानेवाले यात्रियों को अपनी यात्रा का अनुभव साझा करेंगे। साथ ही हज की फर्जियत व अहमियत पर प्रकाश डालेंगे। हज कमेटी के ट्रेनर मिनहाजुल हक चम्पारणी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद समाज में हज के प्रति जागरूकता फैलाना है। हज दफ्तर ढाका के इंचार्ज हाजी चुन्नु ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हज यात्रियों से अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...