मोतिहारी, अगस्त 7 -- Motihari News: अरेराज। बाबा सोमेश्वरनाथ के सुप्रसिद्ध मंदिर अरेराज में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए एसडीओ अंजली शर्मा के निर्देश पर सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ,बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षितएवं पुलिस निरीक्षक पूर्णकाम सामर्थ्य की उपस्थिति में गर्भगृह की प्रथम पूजा संपन्न करने के साथ ही सुबह के तीन बजे मंदिर के पट को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। कपाट खुलते ही संपूर्ण परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...