Motihari News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करें : डॉ. राजीव
मोतिहारी, जुलाई 15 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति तथा डिजिटल स्वास्थ्य पोर्टलों पर दर्ज आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में एचएमआईएस डेटा वैलिडेशन, यू-विन पोर्टल, एफपीएलएमआईएस सहित विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टलों पर दर्ज आंकड़ों का मिलान कर उनकी शुद्धता की समीक्षा की गई। साथ ही नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जांच, आयुष्मान भारत, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा आगामी स्वास्थ्य अभियानों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.