Motihari News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में जिले के 3643 विद्यालयों ने किया पंजीकरण
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मोतिहारी,पीपराकोठी, हिटी। विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) की शुरुआत की है। इसमें सभी विद्यालयों का पंजीकरण होना है। जिले में कुल 4076 विद्यालयों में 3643 का पंजीकरण हो चुका है। वहीं पीपराकोठी प्रखंड में कुल 54 में 50 विद्यालयों ने पंजीकरण किया है। बताया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की इस पहल के तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों का स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। इस पहल की पृष्ठभूमि स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान से जुड़ी है, जिसकी शुरुआत सितंबर 2014 में हुई थी। प्रारंभिक अभियान में विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.