मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का समापन समारोह बुधवार बुद्ध परिसर स्थित बृहस्पति सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छताकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता को नागरिक दायित्व, उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता से जोड़ते हुए विद्यार्थियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा क...