Motihari News: स्मैक संग कूरियर ब्वॉय धराया
मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: घोड़ासहन। घोड़ासहन-झरोखर सड़क पर डम्हार चौक के निकट वाहन झरोखर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त वाहन चेकिंग के क्रम में एक युवक के पास से तीन पुड़िया में रखे 3.93 ग्राम स्मैक जैसा उजला मादक पदार्थ व 5836 रुपये बरामद किये गये हैं। युवक की पहचान घोड़ासहन निवासी जितेन्द्र जयसवाल के 22 वर्षीय पुत्र श्रीराम कुमार के रूप में की गयी है जो ई कामर्स कूरियर कम्पनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। युवक के बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। झरोखर पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.