Motihari News: स्प्रे मशीन व दवा उपलब्ध,छिड़काव करने वाले कर्मी का टोटा
मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: मोतिहारी , नगर संवाददाता। सावन में बारिश के साथ ही पूर्वी चंपारण में डेंगू का डर सताने लगा है। दक्कित यह नहीं कि दवा नहीं है। दक्कित यह है कि दवा छिड़कने वाला ही कोई नहीं है। फाइलेरिया व मलेरिया विभाग में एकमात्र छिड़काव कर्मी बचे थे वह भी अब रिटायर हो गए। नतीजा विभाग के पास स्प्रे मशीन और कीटनाशक तो रखे हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला कोई नहीं है। पूर्वी चंपारण वैसे भी डेंगू का रेड जोन माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हर साल कम से कम 100 मरीज तो अवश्य मिलते हैं। कभी-कभी आंकड़ा 300 के पार चला जाता है। इस वर्ष सरकारी आंकड़े के अनुसार सात डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि निजी लैब के अनुसार तीन दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
डेंगू का हॉट स्पॉट है यह क्षेत्र मोतिहारी शहर, रक्सौल, के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.