मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। स्नातक चौथे सेमेस्टर के मेजर विषयों की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गयी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही । प्रथम पाली में ग्रुप सी के वनस्पति शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र व हिंदी एमजेसी पेपर 7 की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप डी के अर्थशास्त्र, भूगोल, भौतिकी व मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित हो रही है। रसायन शास्त्र के कुछ प्रश्न थे मुश्किल:

परीक्षार्थियों ने बताया प्रश्नों का स्तर प्रथम पाली में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों अधिकतर परीक्षार्थियों ने रसायन शास्त्र के कुछ प्रश्नों को मुश्किल बता...