मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। कॉलेजों में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा शनिवार से गृह केंद्रों पर प्रारंभ हो गयी। हालांकि कुछ कॉलेजों में अभी प्रायोगिक परीक्षा शुरू नहीं हुई है। शहर के पंडित उगम पांडेय कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गयी। वहीं अन्य कॉलेजों ने भी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंडित उगम पांडेय कॉलेज के केंद्राधीक्षक प्रेमचंद्र पांडे ने बताया कि सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा गृह केंद्र पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय में शनिवार से आरंभ हुई। महाविद्यालय स्तर से एक मात्र संगीत विषय को छोड़कर सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। केंद्राधीक्षक द्वारा नियुक्त वाह्य परीक्षकों के निर्देशन में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करने का निर्देश भी दिया गया है। इधर,श...