Motihari News: स्नाइपर गन के साथ शातिर बदमाश उज्ज्वल गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: बंजरिया (पू.चं.), एक संवाददाता। बंजरिया पुलिस ने सोमवार रात त्वरित कार्रवाई कर बदमाश उज्ज्वल कुमार को स्नाइपर गन के साथ गिरफ्तार किया है। शातिर उज्ज्वल थाना क्षेत्र के चैलाहां के बाबू टोला वार्ड संख्या एक का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व से ही हत्या, लूटपाट, मारपीट और रंगदारी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ तुरकौलिया और चकिया थानों में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी क्षेत्र में हथियार दिखाकर लोगों को डराता-धमकाता था और धौंस जमाता था। उस पर कई बार लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप है。
पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपी से बरामद स्नाइपर गन के स्रोत, उसके उपयोग और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.