मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: रक्सौल। रक्सौल नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार और कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के बीच छिड़ी प्रशासनिक तानातनी के बीच 19 सितंबर को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व में कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी ने 15 सितम्बर को पत्र जारी कर 19 को वार्ड के नगर सरकार भवन में बैठक बुलाई थी। हालांकि, ईओ डॉ. मनीष कुमार ने इस स्थान पर बैठक से इनकार कर दिया। ईओ का तर्क था कि यह कमरा नगर प्रबंधक का कक्ष रहा है। हालिया 'फाइल कांड' व 'सीसीटीवी विवाद' को हरैया पुलिस जांच के दायरे में है। बैठक के स्थान को लेकर जारी खींचतान के कारण दशहरा, दीपावली व छठ पूजा की सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और राजस्व वृद्धि जैसे जनहित के बड़े एजेंडे अधर में लटकते दिख रहे थे।

हिंदी हिन्दु...