मोतिहारी, अक्टूबर 28 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। डीएम सौरभ सुमन यादव ने मोतिहारी नगर क्षेत्र स्थित एम जे के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बुधवार सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं को देखा गया। उल्लेखनीय है कि एम जे के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला का एक आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल)है। डीएम ने यहां पर लेबोरेटरी कक्ष,स्मार्ट क्लास का संचालन,खेलकूद सामग्री,संगीत कक्ष को देखा और संबंधित शिक्षकों से इसके संचालन की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने विद्यालय प्रबंधन को विद्यालय परिसर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान कायाकल्प अंतर्गत विद्यालय व चहारदीवारी का रंग रोगन करा देने का भी निर्देश दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य लालब...