मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत अंतर्गत भटौली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रोशनदान तोड़कर साउंड सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब प्रधानाध्यापक अवध बिहारी प्रसाद विद्यालय पहुंचे। देखा कि कमरे का रोशनदान टूटा हुआ था और विद्यालय का साउंड सिस्टम गायब था। चोरों ने रोशनदान के रास्ते विद्यालय में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया और उसी रास्ते साउंड सिस्टम लेकर फरार हो गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित सूचना पहाड़पुर थाने को दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...