मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। आगामी महावीरी झंडा को लेकर प्रशासन पुरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कहीं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो पाए, इसको लेकर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। महावीरी झंडा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान समिति सदस्यों को लाइसेंस अनिवार्य रुप से लेने का निर्देश दिया गया। लाइसेंस के साथ ही रुट का निर्धारण किया जाएगा। निर्धारित रुट से ही महावीरी झंडा निकालने को कहा गया। निर्देश देते हुए सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: महावीरी झंडा में डीजे बजाने पर रोक सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अफवाह फैल...