मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: हरसिद्धि, एसं/निसं। अरेराज मोतिहारी मुख्य मार्ग में गायघाट धर्मकांटा के समीप एक स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार मनु कुमार व शुभम कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों मृतक आपस में चचेरा भाई हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक मनु कुमार घर के पास हीं सीएसपी का संचालन करता और वाटर पार्क का निर्माण करा रहा था। दो माह पूर्व उसकी शादी पश्चिमी चंपारण के जोकहा गांव में तय हुई थी। बीते अगस्त माह में सगाई भी हो चुकी थी। उधर दूसरा मृतक शुभम कुमार बंगलुरु में मार्बल टाइल्स का टेक्नीशियन का काम करता था। यह भी पढ़ें- Motihari News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर उसकी शादी आठ माह पूर्व सुगौली थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में हुई थी। घटना की खबर सुनते ही मनु का भा...