Motihari News: सेमरा बजार स्थित दो किराना दुकान में चोरी
मोतिहारी, सितम्बर 26 -- Motihari News: कल्याणपुर, निसं। परसौनी वाजिद पंचायत के सेमरा बाजार स्थित साहू मार्केट में मुन्ना कुमार व सेमरा चौक पर स्थित राहुल कुमार के किराना दुकान में ताला तोड़कर नकदी सहित लगभग पन्द्रह हजार की चोरी हुई। चोरी की घटना को शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। राहुल कुमार के किराना दुकान का ताला तोड़कर गल्ला से पांच हजार नगद व समान की चोरी हुई। चोर नकदी के साथ गुटखा व सिगरेट भी ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जायजा लिया। पूर्व में भी कई दुकानों में चोरी हो चूकी है। राजकिशोर प्रसाद यादव के पान दुकान, सुरेश साह के भूंजा दुकान एवं नन्दू साह के मिठाई दुकानों में चोरी हुई थी। इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत है। यहां के लोगों ने प्रशासन से यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.