Motihari News: सेमराहा बाजार में कपड़ा दुकान में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
मोतिहारी, सितम्बर 26 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के सेमराहा बाजार में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रंजन सिंह की कपड़ा दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे 15 लाख के कपड़े और करीब दो लाख रुपये नगद जलकर राख हो गए। दुकानदार रंजन सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनी के कारण दुकान में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर बिक्री के लिए करीब 15 लाख रुपये के कपड़े खरीदकर दुकान में रखे गए थे, जो आग में जलकर बर्बाद हो गए। इसके अलावा दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये नगद भी जल गए। आग लगने की सूचना पर स्थानीय मुखिया सुरेंद्र राय सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में दुकानदार रंजन सिंह ने राजेपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.