मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि घोड़ासहन के पकही टोला में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने टंकी में उतरे राजमिस्त्री हरिश्चन्द्र राय उर्फ पथलू राय की गिर कर मौत हो गयी। अनुमान है कि लम्बे समय से बन्द टैंक में बन गये जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह करीब दस बजे की है। पकही टोला में कदिर देवान के निर्माणाधीन मकान में इस टैंक का निर्माण करीब तीन माह पूर्व किया गया था। वार्ड सदस्य बच्चू मियां ने बताया कि हरिश्चन्द्र राय टैंक का ढक्कन खोल कर बिना समय दिये अन्दर घुसे और जहरीली गैस की चपेट में आ गये। मौके पर ही काम कर रहे उनके पुत्र पवन कुमार भी पिता को गिरते देख टैंक में घुसा और वह भी बेहोश हो गया। आनन फानन में पवन कुमार को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थित...