Motihari News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गुरुवार को ढाका स्थित हॉली मिशन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिकरहना अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विवेक कुमार मिश्रा, मुंसिफ वागीशा सुशान, न्यायिक दंडाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी एस. मंडल, ढाका थाना के महिला पदाधिकारी मधुमालिनी कुमारी, स्कूल निदेशक वरुण कुमार सिंह, सत्यम कश्यप ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही उन्हें अपने शरीर की सुरक्षा, गलत व्यवहार को पहचानने तथा ऐसी किसी भी परिस्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों, शिक्षकों या भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के प्रति जागरूक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.