मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा लैंगिक अपराधों से संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीएलएसए व एमएस लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगवार को विद्यार्थियों को जीवन पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों तथा सुरक्षित बचपन के महत्व से अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बच्चों को अच्छे और बुरे व्यवहार के बीच अंतर समझने, अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने, अपने अधिकारों को पहचानने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने तथा उनके लिए...