Motihari News: सीमा से 15 किमी तक नशे के धंधे पर कड़ी नजर रखें : डीएम
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को डॉ राधाकृष्णन सभागार में डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण व परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण के लिये आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई करें। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी करें। जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल व ढाका के क्षेत्र में पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्र खासकर किलोमीटर जीरो से लेकर 15 किलोमीटर का क्षेत्र नारकोटिक्स के मामले में बहुत ही संवेदनशील है वहां लगातार नजर बनाए रखें।
एसएसबी की ओर से चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.