Motihari News: सीएसपी संचालक को गोली मारकर 4 लाख लूटे
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: चिरैया (पू.चं.), निसं। थाना क्षेत्र के दीपही गांव के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक मुकेश कुमार को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार और चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। गोली संचालक के बांह में लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तत्काल मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बैग में चार लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। घायल सीएसपी संचालक मुकेश कुमार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआही गांव निवासी बृजलाल साह का पुत्र है। वह पिछले कई वर्षों से भेलवा बाजार में एसबीआई के सीएसपी का संचालन करते हैं। घटना के समय मुकेश हमेशा की तरह बगहा स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.