मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: अरेराज। श्री सोमेश्वरनाथ मंदिर अरेराज सहित क्षेत्र के विकास को लेकर गोविंदगंज के विधायक व पार्टी के सचेतक राजू तिवारी ने रविवार को सीएम सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बातचीत के बाद विधायक श्री तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर सावन के अवसर पर अरेराज धाम स्थित श्री सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने व दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया गया है । मुलाकात के दौरान बिहार के विकास, प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक व सामाजिक विषयों के साथ-साथ गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, कृषि तथा युवाओं के रोजगार वजनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विकास से जुड...