मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: छौड़ादानो, निज संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों को दिये गए शिकायतों की जांच मंगलवार को छह सदस्यीय टीम ने जांच की । जांच टीम में वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशु अंकित, डॉ अभिषेक, डॉ वंदना कुमारी, डॉ कल्पना कुमारी, आशुतोष कुमार एवं विशाल कुमार शामिल थे। जांच टीम ने सभी शिकायतकर्ताओं का लिखित स्टेटमेंट लिया। स्टेटमेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। टीम ने बारी बारी से सभी शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनलोगों से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में लोगों ने डॉ एजाज अहमद पर आरोपों की झड़ियां लगा दी। यह भी पढ़ें- डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू महुआवा थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी गांव निवासी आनंद प्रक...