Motihari News: सिविल सर्जन से दुर्व्यवहार को लेकर ओपीडी सेवा रही ठप
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। सहरसा के सिविल सर्जन के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप हो गई। सुबह से ओपीडी सेवा चालू रही और मरीजों का इलाज किया जा रहा था। लेकिन करीब ग्यारह बजे डॉक्टर ने अचानक ओपीडी सेवा ठप कर दी और मरीजों को देखना बंद कर दिए। वे लोग घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए। ओपीडी सेवा ठप होने से मरीज परेशान हो उठे। जिन मरीजों का ऑनलाइन पर्ची कट चुका था उन मरीजों को अस्पताल उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन. के. साह ने देखा। इलाज के लिए आये मरीज धनमंती देवी, शकुंतला देवी, आयशा खातून, रुखसती बेगम ने बताया कि अचानक से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.