मोतिहारी, सितम्बर 27 -- Motihari News: सुगौली। निज संवाददाता। सिकरहना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि से आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के बीच बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। नदी किनारे बसे ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर आशंकित हैं और जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। पहले से ही लगातार हुई बारिश के कारण पूरे नगर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अरेराज के निचले इलाके में पहुंचा गंडक नदी का पानी ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों को डर है कि यदि नदी...