Motihari News: सास को चकमा दे पतोह फरार
मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका से एक पतोह अपने सास को चकमा देकर आशिक संग फरार हो गयी। इसको लेकर पताही थाना क्षेत्र की महिला ने ढाका थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए कही है कि वे अपनी पतोह को लेकर ढाका ब्यूटी पार्लर में आयी थी। इसी बीच उनकी पतोह उन्हें चकमा देकर फरार हो गयी। महिला ने मामले में शिवहर जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी केश्वम कुमार को आरोपित की है। महिला का कहना है कि उनकी पतोह उस लड़के से मोबाइल से बात करती थी। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.