Motihari News: सात शराब कांडों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: केसरिया, निज संवाददाता। शराब के धंधे से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश राम को केसरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केसरिया और कल्याणपुर थानों में मद्य-निषेध अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिरिसवा खरार निवासी योगी राम के पुत्र राकेश राम को केसरिया थाना के मद्यनिषेध में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया है। राकेश राम के खिलाफ केसरिया व कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.