मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: मोतिहारी। तीन दिवसीय कृषि,पशुपालन व मात्सियकी उद्यमी उन्नति मेला में लगे स्टॉल पर साइकिल हल किसानों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना था। मेले में पहली बार स्टॉल पर लगे साइकिल हल को देखने के लिए किसानों की भीड़ लग रही थी। साइकिल हल से कम समय में मक्का की बुआई की सुविधा मिलती है। साइकिल हल से आलू से लेकर लहसुन की बुआई भी आसान होगी। आलू पर मिट्टी चढ़ाने में भी साइकिल हल का प्रयोग किसान करते हैं। साइकिल हल में तीन हल हैं। इसकी कीमत 2300 रुपये से 2600 रुपये रखी गयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: कोलकाता की आर्ट मेटल वेयर के टॉय स्टॉल बने आकर्षण के केन्द्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...