Motihari News: साइकिल के जरिए बच्चों को समझाया सड़क सुरक्षा के गुर
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। सुरक्षित शनिवार के अवसर पर आदापुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण कराया गया। इसी कड़ी में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनार टोला में वोकल शिक्षक उमेश चन्द्र सहनी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पर रोचक और व्यावहारिक गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बच्चों को केवल समझाया ही नहीं गया, बल्कि साइकिल को माध्यम बनाकर सड़क पर सुरक्षित चलने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीके भी प्रदर्शित किए गए। गतिविधि के दौरान विद्यालय परिसर में साइकिल को प्रस्तुतीकरण के लिए रखा गया। शिक्षक ने बच्चों को साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने, सड़क पर चलते हुए आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.