Motihari News: सरकारी स्कूलों में गठित होना है ईको क्लब
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: पीपराकोठी, एक संवाददाता। सभी सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। सभी विद्यालयों में ईको क्लब का गठन अनिवार्य है।मिशन लाइफ के तहत विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए ईको क्लब का गठन किया जाएगा। प्रधानाचार्य की स्वीकृति से शिक्षक को प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.