Motihari News: सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दें: डीएम
मोतिहारी, नवम्बर 19 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से डीएम सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में डीएम ने अस्पताल की डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे सहित अन्य चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.