मोतिहारी, जुलाई 9 -- Motihari News: मोतिहारी। जिला कृषि सभागार में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण पूर्वी चम्पारण मोतिहारी सुशील कुमार सिंह के उप निदेशक पौधा संरक्षण तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के पद पर प्रोन्नति के अवसर पर भावभीनी विदाई देते सम्मानित किया गया। साथ ही सहायक निदेशक पौधा संरक्षण पूर्वी चम्पारण के पद पर सीमा कुमारी द्वारा पदभार के अवसर पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन जिला उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामबाबू कुंवर ने किया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर सुरेश कुमार, सहायक निदेशक (शष्य) बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी रंजन राजीव, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय बीज विश्लेषण प्रयोगशाला मोतिहारी, जिला विपणन पदाधिकारी शशि कुमार गुप्ता, आत्मा शासी परिषद के सदस्य दुर्गा सिंह, आ...