मोतिहारी, जुलाई 3 -- Motihari News: मोतिहारी, हिटी। रेलवे लाइन पर बेतिया मझौलिया में चल रहे इंटरलॉक कार्य के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को शुक्रवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, तो वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है, इससे यात्रियों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इंटरलॉक कार्य होने के कारण सुगौली की रेल लाइन आज पूरी तरह व्यस्त रही। दूर जाने वाली ट्रेन से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन काफी देरी से चली है । लेट चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को इस भीषण गर्मी में घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करने को मजबूर हुए है । हालांकि आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12211 गरीब रथ एक्सप्रेस मोतिहारी होकर गई है। जबकि 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्स...