मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। इससे परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मोहब्बत छपरा गांव निवासी रूपेश कुमार साह का पुत्र रवि कुमार कुछ दिनों के लिए अपनी फुआ के घर सपही गांव घूमने आया हुआ था। बताया जाता है कि 14 जुलाई की सुबह रवि कुमार सपही भेला चौक स्थित अपने मामा के बेटे की मिठाई-नाश्ते की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक वहां से गायब हो गया। काफी देर तक जब वह दुकान पर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...