मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: मोतिहारी , नगर संवाददाता। जिले के लाखों मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सदर अस्पताल में इमरजेंसी से आने वाले मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिलेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाने का फैसला लिया है। इस टीम के बनने से जिले में रेफर के मामले काफी कम होंगे ।

तजुर्बेदार डॉक्टरों की टीम विशेषज्ञ एक साथ रहेंगे तैनात : सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि रैपिड रिस्पॉन्स टीम में जिले के वरिष्ठ और अनुभवी डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा। इस टीम में फिजिशियन विशेषज्ञ, सर्जन विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल रहेंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज के...