मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में डॉक्टर और कर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी में हो रही धांधली पर सिविल सर्जन ने शिकंजा कस दिया है। अब बायोमेट्रिक मशीन पर सीसी कैमरे से निगरानी होगी, ताकि पता चल सके कि कौन हाजिरी बना रहा है और कौन गायब है। डीएस के प्रमाण पत्र के बाद ही वेतन भुगतान होगा। बताया जाता है कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। इसी के आधार पर वेतन भुगतान होना है। सदर अस्पताल में भी यही नियम लागू है। लेकिन अस्पताल में बायोमेट्रिक में जादू चल रहा है। बिना आए ही रोज हाजिरी बन जा रही है। जानकार बताते हैं कि अस्पताल में करीब 50 डॉक्टरों की हाजिरी बनती है। इनमें कई डॉक्टर ऐसे हैं जो जिला से बाहर रहते हैं। रोस्टर के अनुसार सप्ताह में द...