मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सत्येन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर उन्होंने पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के प्रति आभार जताया। सत्येन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना और उनकी समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके मनोनयन से क्षेत्र के समर्थकों में खुशी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सदस्यता ग्रहण की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...