मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: हरसिद्धि ,निज संवाददाता। मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग पर गायघाट स्थित धर्मकांटा के समीप रविवार रात स्कॉर्पियो व धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चंड़रहिया पंचायत के सेवराहा गांव निवासी पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मनु कुमार और सेवराहा निवासी अजय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार से दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को दोनों के शव घर पहुंचने पर पूरे गांव में मातम पसर गया।घायलों का इलाज जारी घायलों में हंसुआहा निवासी विजय सिंह का करीब...