Motihari News: सड़क हादसे में घायल एलआईसी एजेंट की मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- सड़क हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत Motihari News: आदापुर। नकरदेई थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड स्थित सिरिसिया माल गांव के टोला वृत्ता चौक के समीप 15 अक्टूबर को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एलआईसी एजेंट फूल हसन मियां (41 ) की शनिवार सुबह मौत हो गई। वह गम्हरिया कला गांव के निवासी थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, फूल हसन मियां गुरुवार को घर से नेपाल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वृत्ता चौक के समीप वीरता गांव निवासी शिव के पुत्र अंशु शाह की बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में फूल हसन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.