मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: मोतिहारी, । एनएच 27 पर कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के गोपी छपरा वार्ड 3 निवासी योगेंद्र राम (56) था। अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत परिजनों ने बताया कि योगेंद्र राम के पैर में दर्द था, जिसका दवा खरीदने वह साइकिल से कोटवा जा रहे थे, इस दौरान अज...