मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट गांव निवासी राजेश्वर सहनी की पुत्री कींता कुमारी (12) थी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...