Motihari News: सड़क दुर्घटना में देवर व भाभी की मौत,पति व बच्ची घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। एनएच 27 पर रविवार को न्यू बाइपास के निकट खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक के टकराने से बाइक सवार देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति और तीन वर्षीय बच्ची घायल है। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली काटा निवासी रविंद्र राम की पत्नी पूनम देवी (35) व सुरेश राम का पुत्र जय प्रकाश राम (25) के रूप में हुई है। दोनों आपस में भाभी-देवर हैं। घटना में मृतका के पति रविंद्र राम और उनकी पुत्री अंशिका कुमारी (3) घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर चारों लोग सवार होकर अपने घर जसौली कांटा से ससुराल पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान पर पूर्व से खड़ी बालू लदी ट्रक में पीछे से टकराने से यह दुर्घटना हुई। परिजनों ने बताया कि मृतका की वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.