Motihari News: सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत
मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव निवासी नीतू देवी (37) थी। ढाका थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में वह जख्मी हो गई थी। मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल महिला की रिम्स में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.