Motihari News: सड़क दुर्घटना में जख्मी कनछेदवा के पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: हरसिद्धि ,एक संवाददाता। वाहन दुर्घटना में जख्मी हरसिद्धि प्रखंड के कनछेदवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह(55) की मौत शनिवार की अहले सुबह इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल पटना में हो गयी। वे शिक्षक संघ के नेता शिवनाथ सिंह के द्वितीय पुत्र थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया । उनके भाई देवेंद्र नाथ ने बताया कि वे गुरुवार को सुगौली से घर आ रहे थे। ट्रक की लाइन देखकर वे रुककर सड़क के किनारे खड़े हो गए। जब वे सड़क पर गए तब पीछे से बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। प्रारंभिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में हुआ जहां चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां भी चिकित्सकों ने पटना रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.