Motihari News: सड़क दुर्घटना में घायल पीपरा के युवक की मौत
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान शहर के एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी संजय राय का पुत्र रवि कुमार (18) था। मौत की सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतौनी थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को पीपराकोठी-मोतिहारी रोड़ में सड़क दुर्घटना में रवि कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। गंभीर रुप से जख्मी होने पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.