मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: मोतिहारी। दुर्गा पूजा को लेकर डीएम व एसपी के हस्ताक्षर से संयुक्तादेश जारी किया गया है। जिसमें डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा है कि दुर्गा पूजा के त्योहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता विधि व्यवस्था रहेगी। जिला में कुल 833 स्थान को चिन्हित करते हुए वहां पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को इसके लिए सजग, तत्पर व प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि जिले में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूजा पंडाल में महिला वॉलिंटियर्स भी रखने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: डीएम व एसपी ने शहर के पूजा पंडालों का किया निरीक...