मोतिहारी, सितम्बर 27 -- Motihari News: संग्रामपुर निसं ।संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने रविवार को पुछरिया के तिवारी टोला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार एवं संग्रामपुर सीओ सुमित राज से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक नदी में अत्यधिक पानी पहुंच रहा है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित या पानी वाले क्षेत्रों में बच्चों को जाने से रोकें। यह भी पढ़ें- अरेराज के निचले इलाके में पहुंचा गंडक नदी का पानी विधायक ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम क्षेत्र में कैंप कर रही है और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ...